GK GS in Hindi

इस संग्रह में GK in Hindi के सवाल और उनके जवाब दिए गए हैं। यह किसी भी प्रतियोगिता परीक्षा के दृष्टी से महत्वपूर्ण है जैसे – SSC, रेलवे, पुलिस कांस्टेबल इत्यादि |

GK GS in Hindi

Q1. भारत पृथ्वी के किस गोलार्द्ध में स्थित है?

उत्तर- उत्तर-पूर्वी

Q2. भारत का सबसे पूर्वी बिंदु का नाम क्या है?

उत्तर- कीबिथु

Q3. भारत का सबसे पश्चिमी बिंदु का नाम क्या है?

उत्तर- गुहार मोती

Q4. भारत का सबसे उत्तरी बिंदु का नाम क्या है?

उत्तर- इंदिरा कॉल

Q5. भारत का सबसे दक्षिणी बिंदु का नाम क्या है?

उत्तर- इंदिरा प्वाइंट

Q6. भारत की भूमि का अक्षांशीय विस्तार क्या है?

उत्तर- 8.4 डिग्री उत्तरी अक्षांश से 37.6 डिग्री उत्तरी अक्षांश

Q7. भारत का सबसे पश्चिमी देशांतरीय विस्तार क्या है?

उत्तर-68° 7′ पूर्व से से 97°25′ पूर्व

Q8. भारत का कुल भौगोलिक क्षेत्रफल कितना है?

उत्तर- 32,87,240 वर्ग किलोमीटर

Q9. भारत की भूमि सीमा कितनी है?

उत्तर- 15,106.7 किलोमीटर

Q10. भारत की तटरेखा की सीमा कितनी है?

उत्तर- 7,516.6 किलोमीटर

भारत का सबसे दक्षिणी राज्य तमिलनाडु है |

जीके के 25 सवाल

भारत के राष्ट्रपति GK GS in Hindi

राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव प्रणाली आयरलैंड के संविधान से ली गई है |

राष्ट्रपति का महाभियोग की प्रक्रिया अमेरिकी संविधान से ली गई है |

राष्ट्रपति का पद संविधान के अनुच्छेद 52 में बताया गया है |

राष्ट्रपति का चुनाव अप्रत्यक्ष रूप से होता है |

राष्ट्रपति का कार्यकाल पांच साल का होता है |

राष्ट्रपति के अनुपस्थिति के दौरान उपराष्ट्रपति पद संभालता है |

राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए भारत का नागरिक होना ज़रूरी है |

राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए न्यूनतम उम्र 35 साल होनी चाहिए |

राष्ट्रपति को लोकसभा सदस्य के रूप में चुने जाने के योग्य होना चाहिए |

राष्ट्रपति देश के प्रथम नागरिक होते हैं |

राष्ट्रपति भारतीय सशस्त्र बलों के सर्वोच्च कमांडर होते हैं |

भारत में राज्यपाल का पद कनाडा के संविधान से लिया गया है |

राज्यपाल की नियुक्ति भारत के राष्ट्रपति करते हैं |

राष्ट्रपति, राज्यपाल की नियुक्ति अपने हस्ताक्षर और मुद्रा सहित अधिपत्र द्वारा करते हैं |

राज्यपाल, राष्ट्रपति के प्रसादपर्यंत पद धारण करते हैं |

राज्यपाल, राष्ट्रपति को संबोधित अपने हस्ताक्षर सहित लेख द्वारा अपना पद त्याग सकते हैं |

राज्यपाल की स्थिति राज्य में वही होती है जो केंद्र में राष्ट्रपति की होती है |