बिहार शिक्षक भर्ती सामान्य ज्ञान – GK Questions For BPSC Teacher Exam in Hindi

BPSC के द्वारा आयोजित बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा के दृष्टिकोण से यहाँ आपके लिए भारतीय राष्ट्रिय आंदोलन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न दिए गए है |

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के तहत प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों,माध्यमिक और उच्च विद्यालय के शिक्षक भर्ती की जानी है |

GK Questions For BPSC Teacher Exam in Hindi

Q1. बारदोली सत्याग्रह का सफल नेतृत्व किसने किया था?

उत्तर : सरदार वल्लभ भाई पटेल

Q2. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने किस सत्र में पूर्ण स्वाधीनता का प्रस्ताव पारित किया था?

उत्तर : लाहौर अधिवेशन, 1929

Q3. रैयतवाड़ी व्यवस्था सर्वप्रथम कहां लागू की गई थी?

उत्तर : मद्रास

Q4. ऑल इंडिया हरिजन संघ की स्थापना किसके द्वारा की गई थी?

उत्तर : महात्मा गांधी

Q5. सन 1876 में इंडियन एसोसिएशन की स्थापना किसने की थी?

उत्तर : सुरेंद्रनाथ बनर्जी

Q6. महात्मा गांधी को चंपारण आने का निमंत्रण किसने दिया?

उत्तर : राजकुमार शुक्ला

Q7. बिहार छात्र परिषद को संगठित किया था?

उत्तर : राजेंद्र प्रसाद ने

Q8. सुखदेव, भगत सिंह तथा राजगुरु को किस तारीख को फांसी दी गई थी?

उत्तर : 23 मार्च, 1931

Q9. असहयोग आंदोलन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के किस अधिवेशन में पारित किया गया था?

उत्तर : 1920 के नागपुर अधिवेशन

Q10. सरदार उधम सिंह ने किसे मारा था?

उत्तर : माइकल ओ डायर

Q11. किस घटना से बल्लभ भाई पटेल को ‘सरदार’ की उपाधि मिली?

उत्तर : बारदोली सत्याग्रह से

Q12. बंगाल के विभाजन के समय बंगाल का लेफ्टिनेंट गवर्नर कौन था?

उत्तर : सर एंड्रयूज फ्रेजर

Q13. भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा का सीमांकन किसके द्वारा किया गया था?

उत्तर : सर सिरिल रेडक्लिफ

Q14. किस आंदोलन के दौरान ‘वंदे मातरम’ भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन का शीर्षक गीत बना?

उत्तर : स्वदेशी आंदोलन

Q15. बिहार में पहला कांग्रेस सत्र कहाँ आयोजित किया गया था?

उत्तर : पटना

Q16. भारत में अंग्रेज़ों के समय प्रथम जनगणना किसके कार्यकाल में हुई?

उत्तर : लार्ड मेयो के कार्यकाल में

Q17. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पहली भारतीय महिला अध्यक्ष कौन थी?

उत्तर : सरोजिनी नायडू

Q18. मुस्लिम लीग का प्रथम अधिवेशन कहां हुआ था?

उत्तर : कराची में

Q19. स्वदेशी और बहिष्कार पहली बार किस घटना के दौरान संघर्ष की विधि के रूप में अपनाए गए थे?

उत्तर : बंगाल विभाजन के विरुद्ध आंदोलन

GK Questions For BPSC Teacher Exam in Hindi [20-40]

Q20. 1907 ईसवी में कांग्रेस का विभाजन किस स्थान पर हुआ?

उत्तर : सूरत

Q21. 1919 में अखिल भारतीय खिलाफत सम्मेलन का अध्यक्ष किसे चुना गया?

उत्तर : महात्मा गाँधी

Q22. 1907 में मैडम कामा ने पहला तिरंगा झंडा कहाँ फहराया था?

उत्तर : जर्मनी के शहर स्टटगार्ट

Q23. फॉरवर्ड ब्लॉक की स्थापना किसने की?

उत्तर : सुभाष चंद्र बोस

Q24. 1907 के भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सूरत के वार्षिक अधिवेशन के अध्यक्ष थे?

उत्तर : रास बिहारी घोष

Q25. एक भारतीय राज्य के रूप में बिहार का गठन कब किया गया था?

उत्तर : 1912

बिहार शिक्षक भर्ती सामान्य ज्ञान

Q26. महात्मा गाँधी ने जिस विदेशी पत्रकार को दाण्डी मार्च के समय अपने साबरमती आश्रम में ठहराया, वह था –

उत्तर : वेब मिलर

Q27. बिहार में होमरूल लीग के अध्यक्ष कौन थे?

उत्तर : मौलाना मजहरुल हक

Q28. किस मुग़ल बादशाह ने राजा राममोहन राय को दूत बनाकर लंदन भेजा था?

उत्तर : अकबर द्वितीय

Q29. अहमदाबाद मिल मजदूर आंदोलन कब हुआ था?

उत्तर : 1918

Q30. “काकोरी ट्रेन डकैती कांड” में किन क्रांतिकारियों को फांसी की सजा दी गई थी?

उत्तर : राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां, रोशन सिंह और राजेंद्र लाहिड़ी

Q31. बिहार सोशलिस्ट पार्टी का गठन कब हुआ?

उत्तर : 1931

Q32. ‘सत्यशोधक समाज ‘की स्थापना किसने की?

उत्तर : ज्योतिबा फुले

Q33. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संस्थापक कौन थे?

उत्तर : ए ओ ह्यूम

Q34. कोचीन बंदरगाह कहां स्थित है?

उत्तर : केरल

Q35. कौन सा दर्रा सिक्किम को चीन से जोड़ता है?

उत्तर : नाथू ला दर्रा

Q36. माउंट एवरेस्ट पर पहुंचने वाली पहली महिला कौन थी?

उत्तर : जुंको ताबेई

Q37. जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह कहां स्थित है?

उत्तर : मुंबई

Q38. गदर पार्टी की स्थापना हुई, वर्ष –

उत्तर : 1913

Q39. कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी का प्रथम अधिवेशन से 1934 ईसवी में हुआ –

उत्तर : पटना में

GK Questions For BPSC Teacher Exam in Hindi [40-60]

Q40. बिहार का पहला हिंदी समाचार पत्र कौन सा है?

उत्तर : बिहार-बंधु

Q41. हड़प्पा सभ्यता की खोज किस वर्ष हुई थी?

उत्तर : 1921

Q42. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम सत्र की अध्यक्षता किसने की थी?

उत्तर : डब्ल्यू सी बनर्जी

Q43. किस राज्य में राष्ट्रपति शासन पहली बार लगाया गया था?

उत्तर : पंजाब

Q44. द्वितीय बौद्ध संगीति का आयोजन किसके शासनकाल में हुआ था?

उत्तर : कालाशोक के शासनकाल में

Q45. 19वीं सदी के पूर्वार्ध में उभरे यंग बंगाल आंदोलन के पीछे प्रेरणा था?

उत्तर : हेनरी लुई विवियन डिरोजिओ