Rajasthan Police Constable GK Questions in Hindi – राजस्थान पुलिस कांस्टेबल के सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर

यहाँ, राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान प्रश्नों का एक संग्रह दिया गया है। यह संग्रह आने वाले राजस्थान पुलिस परीक्षा के लिए उपयोगी है, जिनमें राजस्थान के सामान्य ज्ञान के क्षेत्र से पूछे जाने वाले प्रश्न शामिल है |

Rajasthan Police Constable GK Questions in Hindi

Q1) निम्नलिखित में से कौन सा शहर राजस्थान का पाँचवाँ सबसे बड़ा शहर है?

  1. कोटा
  2. अजमेर
  3. अलवर
  4. बीकानेर

उत्तर – बीकानेर

Q2) निम्नलिखित में से कौन मेवाड़ प्रजा मंडल से संबंधित थे?

  1. माणिक्यलाल वर्मा
  2. मुरारी लाल वर्मा
  3. ज्ञान प्रसाद वर्मा
  4. कुंदन लाल वर्मा

उत्तर – माणिक्यलाल वर्मा

Q3) जयपुर के संस्थापक महाराजा जय सिंह द्वितीय के पिता कौन थे?

  1. महाराजा चरण सिंह
  2. महाराजा उदय सिंह
  3. महाराजा बिशन सिंह
  4. महाराजा कल्याण सिंह

उत्तर – महाराजा बिशन सिंह

Q4) राजस्थान के निम्नलिखित में से किस शहर को मत्स्य नगर (फिश सिटी) के नाम से भी जाना जाता है?

  1. अजमेर
  2. अलवर
  3. बीकानेर
  4. उदयपुर

उत्तर – अलवर

Q5) बैराठ प्राचीन काल में राजधानी थी?

  1. चोल राज्य की
  2. मत्स्य राज्य की
  3. अर्जुनायन राज्य की
  4. इनमें से कोई नहीं

उत्तर – मत्स्य राज्य की

Q6) राजस्थान में किस शहर को “सन सिटी” के नाम से जाना जाता है?

  1. बीकानेर
  2. जोधपुर
  3. उदयपुर
  4. जैसलमेर

उत्तर – जोधपुर

Q7) ‘मेदिनीपुर’ नागौर जिले के किस शहर का प्राचीन नाम है?

  1. कुचामन सिटी
  2. मेड़ता सिटी
  3. लाडनू
  4. परबतसर

उत्तर – मेड़ता सिटी

Q8) राजस्थान के किस जिले के साथ सबसे लंबी अंतर्राष्ट्रीय सीमा लगती है?

  1. श्रीगंगानगर
  2. जैसलमेर
  3. बीकानेर
  4. बाड़मेर

उत्तर – जैसलमेर

Q9) निम्न में से सरिस्का अभ्यारण को राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा कब दिया गया था?

  1. 1982
  2. 1992
  3. 1994
  4. 1984

उत्तर – 1982

Q10) राजस्थान में ‘मार्बल नगरी’ के नाम से मशहूर शहर का नाम है?

  1. उदयपुर
  2. किशनगढ़
  3. कोटा
  4. राजनगर

उत्तर – किशनगढ़

Q11) ‘बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम’ किस वर्ष लागू हुआ?

  1. 1989
  2. 1988
  3. 1986
  4. 1987

उत्तर – 1986

Q12) निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प बाल अधिकार उल्लंघन का मामला नहीं है?

  1. माता पिता द्वारा बाल विवाह का आयोजन
  2. होटल में काम करने वाला बच्चा
  3. माता-पिता द्वारा स्कूल जाने के लिए विवश किया गया बच्चा
  4. कानूनी वीडियो से पृथक कन्या बोर्ड का गर्भपात

उत्तर – माता-पिता द्वारा स्कूल जाने के लिए विवश किया गया बच्चा

Q13) पॉक्सो (POCSO) अधिनियम को कब से लागू किया गया था?

  1. 14 जुलाई 2012
  2. 14 नवंबर 2013
  3. 14 नवंबर 2012
  4. 14 दिसंबर 2012

उत्तर – 14 नवंबर 2012

Q14) पॉक्सो एक्ट के अनुसार यदि अभियुक्त एक किशोर है तो उस पर मुकदमा कहां चलेगा?

  1. पोक्सो न्यायालय
  2. विशेष न्यायालय
  3. किशोर न्यायालय
  4. इनमें से कोई नहीं

उत्तर – किशोर न्यायालय

Q15) अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम किस वर्ष लागू किया गया?

  1. 1954
  2. 1955
  3. 1956
  4. 1957

उत्तर – 1956

Q16) दयानंद सरस्वती ने सत्यार्थ प्रकाश की रचना राजस्थान में कहां की थी?

  1. जोधपुर
  2. उदयपुर
  3. जयपुर
  4. करावली

उत्तर – उदयपुर

Q17) मत्स्य संघ का राजस्थान में विलय कब हुआ?

  1. 1948
  2. 1949
  3. 1950
  4. 1951

उत्तर – 1949

Q18) ‘सेई परियोजना’ राजस्थान के किस जिले में है?

  1. उदयपुर
  2. प्रतापगढ़
  3. बूंदी
  4. बांरा

उत्तर – उदयपुर

Q19) राजस्थान में, RIICO का मुख्यालय स्थित है?

  1. जोधपुर में
  2. जयपुर में
  3. कोटा में
  4. अलवर में

उत्तर – जयपुर में

Q20) राजस्थान में सबसे कम अवधि तक मुख्यमंत्री रहने वाले नेता हैं?

  1. हीरा लाल शास्त्री
  2. हीरा लाल देवपुरा
  3. वसुन्धरा राजे सिंधिया
  4. भैरोंसिंह शेखावत

उत्तर – हीरा लाल देवपुरा

Q21) राजस्थान सेवा संघ की स्थापना कब हुई?

  1. 1908
  2. 1909
  3. 1918
  4. 1919

उत्तर – 1919

Q22) राजस्थान की प्रथम वन नीति कब घोषित की गई?

  1. 2005
  2. 2008
  3. 2010
  4. 2011

उत्तर – 2010

Q23) ‘रूपायन संस्थान’ की स्थापना किस वर्ष में हुई?

  1. 1958
  2. 1960
  3. 1964
  4. 1966

उत्तर – 1960

Q24) ‘रूपायन संस्थान’ कहाँ स्थित है?

  1. तिलोनिया, अजमेर
  2. बोरुंदा, जोधपुर
  3. चोमू ,जयपुर
  4. गोगुन्दा, उदयपुर

उत्तर – बोरुंदा, जोधपुर

Q25) बागोर सभ्यता किस नदी के किनारे स्थित है?

  1. कटली नदी
  2. घग्गर नदी
  3. कोठारी नदी
  4. साबी नदी

उत्तर – कोठारी नदी

Q26) चित्तौड़गढ़ का किला कौन सी नदी के किनारे स्थित है?

  1. घग्गर नदी
  2. बेड़च नदी
  3. कोठारी नदी
  4. कटली नदी

उत्तर – बेड़च नदी

Q27) निम्न में से किसे राजस्थान का प्रवेश द्वार कहा जाता है?

  1. गंगानगर
  2. भरतपुर
  3. उदयपुर
  4. जयपुर

उत्तर – भरतपुर

Q28) राजा उदयभान ने कौन-सा उद्यान बनवाया था?

  1. वन विहार अभ्यारण
  2. फुलवारी उद्यान
  3. शेरगढ़ उद्यान
  4. तालछापर

उत्तर – वन विहार अभ्यारण

Q29) वन विहार अभयारण्य राजस्थान के किस जिले में स्थित है?

  1. करौली
  2. अलवर
  3. धौलपुर
  4. सवाईमाधोपुर

उत्तर – धौलपुर

Q30) राजस्थान सहकारी डेयरी फेडरेशन (RCDF) की स्थापना कब हुई?

  1. 1975
  2. 1977
  3. 1978
  4. 1979

उत्तर – 1977

Q31) राजस्थान में तेरापंथ सम्प्रदाय की स्थापना किसके द्वारा की गई?

  1. आचार्य तुलसी
  2. भिक्षु स्वामी
  3. जिनसेन जी
  4. श्रमणनाथ जी

उत्तर – भिक्षु स्वामी

Q32) राजस्थान में पहले राज्यपाल की नियुक्ति किस वर्ष में की गई?

  1. 1949
  2. 1950
  3. 1955
  4. 1956

उत्तर – 1956

Q33) राजस्थान के प्रथम राज्यपाल थे?

  1. सरदार हुकुम सिंह
  2. श्री सुखदेव प्रसाद
  3. सरदार जोगिंदर सिंह
  4. सरदार गुरमुख निहाल सिंह

उत्तर – सरदार गुरमुख निहाल सिंह

Q34) भारत का पहला भूमिगत परमाणु परीक्षण कहां किया गया था?

  1. डीडवाना, नागौर
  2. बामनवास, सवाईमाधोपुर
  3. पोखरण, जैसलमेर
  4. शिव, बाड़मेर

उत्तर – पोखरण, जैसलमेर

Q35) मैग्सेसे पुरस्कार प्राप्त करने वाली राजस्थान की प्रथम महिला है?

  1. श्रीमती वीणा सहाण
  2. श्रीमती शारदा भार्गव
  3. श्रीमती रतन शास्त्री
  4. श्रीमती अरुणा राय

उत्तर – श्रीमती अरुणा राय

Q36) राजस्थान में जिला प्राथमिक शिक्षा (DPEP) कार्यक्रम कब आरंभ हुआ?

  1. 1 अक्टूबर 1999
  2. 2 अक्टूबर 1999
  3. 3 अक्टूबर 1999
  4. 4 अक्टूबर 1999

उत्तर – 2 अक्टूबर 1999

Q37) राजस्थान में पुरातात्विक सर्वेक्षण का पुनर्गठन किसने किया था?

  1. अलेक्जेंडर कनिंघम
  2. जॉन मार्शल
  3. एसीएल कलाराइल
  4. जीवन खरकवाल

उत्तर – जॉन मार्शल

Q38) सार्दुल राजस्थान रिसर्च इंस्टिट्यूट की स्थापना किसने की?

  1. रामकर्ण
  2. जेम्स टॉड
  3. दशरथ शर्मा
  4. रायचंद

उत्तर – दशरथ शर्मा

Q39) राजस्थान राज्य उपभोक्ता संरक्षण आयोग का गठन कब हुआ था?

  1. 24 मई 1988
  2. 26 मई 1988
  3. 10 अक्टूबर 1986
  4. 24 अक्टूबर 1988

उत्तर – 26 मई 1988

Q40) राजस्थान की प्रथम औद्योगिक नीति की घोषणा की गई थी?

  1. वर्ष 1948 में
  2. वर्ष 1956 में
  3. वर्ष 1978 में
  4. वर्ष 1971 में

उत्तर – वर्ष 1978 में

Q41) राजस्थान के किस जिले में कपास का सर्वाधिक उत्पादन होता है?

  1. नागौर
  2. सिरोही
  3. सीकर
  4. श्री गंगा नगर

उत्तर – श्री गंगा नगर

Q42) कवि सूर्यमल्ल मिश्रण किसके दरबारी कवि थे?

  1. महाराव रामसिंह
  2. मान सिंह
  3. जसवंत सिंह
  4. रतन सिंह

उत्तर – महाराव रामसिंह

Q43) बेंगू किसान आंदोलन का नेतृत्व किसके द्वारा किया गया था?

  1. राम नारायण चौधरी
  2. मोतीलाल तेजावत
  3. जमनालाल बजाज
  4. विजय सिंह पथिक

उत्तर – राम नारायण चौधरी

Q44) बिजोलिया किसान आंदोलन के समय मेवाड़ के महाराणा कौन थे?

  1. महाराणा फतेह सिंह
  2. महाराव रामसिंह
  3. मान सिंह
  4. इनमें से कोई नहीं

उत्तर – महाराणा फतेह सिंह

Q45) राजस्थान का सबसे ऊंचा पठार कौन-सा है?

  1. भोराठ का पठार
  2. उड़िया पठार
  3. मेसा पठार
  4. आबू पर्वत

उत्तर – उड़िया पठार

Q46) उड़िया का पठार राजस्थान के किस जिले में स्थित है?

  1. जोधपुर
  2. सिरोही
  3. भीलवाड़ा
  4. अलवर

उत्तर – सिरोही

Q47) निम्नलिखित में से कौन सी झील उदयपुर जिले में नहीं है?

  1. फतेहसागर झील
  2. राजसमन्द झील
  3. उदयसागर झील
  4. पिछोला झील

उत्तर – राजसमन्द झील

Q48) चित्तौड़गढ़ का प्राचीन नाम क्या था?

  1. मेदिनीपुर
  2. चित्रकूट
  3. बैराठ
  4. इनमें से कोई नहीं

उत्तर – चित्रकूट

Q49) राजस्थान में किसान आंदोलन का जनक माना जाता है?

  1. कोमल कोठारी
  2. गोकुलभाई भट्ट
  3. विजय सिंह पथिक
  4. इनमें से कोई नहीं

उत्तर – विजय सिंह पथिक

Q50) राजस्थान लोक सेवा आयोग के प्रथम अध्यक्ष कौन थे?

  1. डीएस दुबे 
  2. एस के घोष
  3. राणावत
  4. जसनाथ जी

उत्तर – एस के घोष

Rajasthan Police Constable GK Questions in Hindi